मॉर्डन स्ट्राइक ऑनलाइन की सफलता के बाद अज़र खेल कंपनी फिर से मैदान में वापस आ चुकी है, अब यह Space Armada खेल को लेकर आई है। यह खेल हमें ब्रह्मांड में ले जाता है ताकि हम विभिन्न अंतरिक्ष जहाज़ों पर रोमांचक मिशनों का अनुभव कर सकें।
Space Armada में, आपको एक अंतरिक्ष जहाज़ का चयन करना है और इसे स्तर पूरा होने पर आप अनलॉक कर सकते हैं। एक बार अंदर प्रवेश करने के बाद, आपका लक्ष्य अंतरिक्ष में पहुंचना है ताकि आप अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ रोमांचक द्वंद्वयुद्ध खेल सकें। इस खेल की शानदार बात यह है कि यह कई अन्य चीजों के साथ हर अंतरिक्ष वाहन को अनुकूलित करने देता है।
खेल के 3डी ग्राफिक्स और कंट्रॉल इसे अन्य खेलों से अलग बनाते हैं। आपको केवल स्क्रीन के दाई ओर मौजूद वर्चुअल डी-पैड और एक्शन बटन का इस्तेमाल करना है तभी आप मिलाइलों को चलाकर दुश्मनों को नीचे पटक सकेंगे।
Space Armada में कमाए जाने वाले इनामों से, आप नए जहाज़ों व साधनों को खरीद सकते हैं जो युद्ध में आपको बलवान बनाएँगे। ब्रह्मांड में शक्तिशाली बनने के लिए अकेले या टीम में अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ युद्ध करें।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 2.3.3, 2.3.4 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
कोई खेल नहीं है, केवल एक लोडिंग स्क्रीन घूम रही है और कुछ नहीं हो रहा है। इसे कॉन्फ़िगर करने की आवश्यकता है। मैंने इसे पहले खेला था और इसमें उच्च रैंक पर था, फिर यह गायब हो गया था, और अब एक साल बाद, म...और देखें
यह काम नहीं करता। खेल को त्याग दिया गया है।
Space Armada ऐप को लॉन्च हुए 2 महीने हो गए हैं और अजीब बात है कि अब मुझे यह स्टोर में नहीं मिल रही है।और देखें